Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खेडलीबाजार में प्रशासनिक हड़कंप SDM का औचक निरीक्षण:

By
On:

खबरवाणी

खेडलीबाजार में प्रशासनिक हड़कंप
SDM का औचक निरीक्षण:

आयुष केंद्र में मिलीं एक्सपायरी दवाएं, राशन दुकान में स्टॉक ‘जीरो’ पर दुकान में भरा मिला अनाज

अधीक्षक गायब, छात्रावास में एक भी छात्र नहीं मिला; 7 बच्चों को NRC भेजने के निर्देश

खेडलीबाजार/आमला | अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र बडोनिया ने सोमवार को ग्राम खेडलीबाजार के शासकीय संस्थानों का धरातल पर रियलिटी चेक किया। इस दौरान स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और राशन वितरण तक, लगभग हर विभाग में भारी लापरवाही उजागर हुई। एसडीएम ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आयुष केंद्र:
मरीजों की जान से खिलवाड़, मिलीं पुरानी दवाएं
निरीक्षण की शुरुआत आयुष आरोग्य केंद्र से हुई। यहां स्टाफ तो मौजूद था, लेकिन स्टॉक रूम की जांच में सितोपलादि चूर्ण’एक्सपायरी डेट का मिला। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत हटाने और 3 दिन के भीतर पूरा रिकॉर्ड दुरुस्त करने को कहा है। बीएमओ आमला को भी इस लापरवाही की रिपोर्ट सौंपी गई है।
राशन दुकान:
रजिस्टर में ‘निल’ पर दुकान में रखा था राशन
सबसे बड़ी गड़बड़ी बहुउद्देशीय कृषि साख समिति की राशन दुकान में मिली। यहां स्टॉक रजिस्टर में KKY और MDM योजना का स्टॉक **’शून्य’** दर्ज था, लेकिन जब दुकान की भौतिक जांच की गई तो वहां भारी मात्रा में राशन मौजूद मिला। यह गंभीर अनियमितता का मामला है, जिसकी विस्तृत जांच कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे।
SC छात्रावास:

अधीक्षक नदारद, महीनों से नहीं हुआ बच्चों का चेकअप
सीनियर बालक अनुसूचित जाति छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। यहां अधीक्षक गायब थे, केवल रसोइया और चौकीदार मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्रावास में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था। दिसंबर 2025 के बाद से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण तक नहीं कराया गया है।
आंगनवाड़ी: 7 बच्चे अति कुपोषित, पोषण ट्रैकर ऐप भी बंद
आंगनवाड़ी में कुल 94 बच्चे दर्ज हैं, लेकिन डिजिटल प्रविष्टि (पोषण ट्रैकर) शून्य मिली। समीक्षा में 7 बच्चे अति कुपोषित (SAM)पाए गए, जिन्हें तत्काल एनआरसी (NRC) भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायत: 3 दिन में पानी की समस्या हल करने का अल्टीमेटम
पंचायत में स्टाफ तो मिला पर कैशबुक अधूरी थी। गांव में व्याप्त जल संकट को देखते हुए एसडीएम ने 15वें वित्त आयोग से दिन के भीतर नया बोरकराने और पीएचई विभाग को समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।
> इनका कहना है
> “निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली हैं, विशेषकर राशन दुकान और स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही गंभीर है। संबंधितों को नोटिस जारी कर समय-सीमा में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही जारी रहने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
> शैलेन्द्र बडोनिया, एसडीएम, आमला

मुख्य बिंदु जिन पर कार्रवाई तय
दवाएं एक्सपायरी स्टॉक मिलने पर आयुष विभाग को नोटिस।
राशन स्टॉक छिपाने के मामले में पंचनामा तैयार।
पेयजल तीन दिन में बोरिंग का काम शुरू करने के आदेश।
शिक्षक गायब छात्रावास अधीक्षक पर कार्रवाई प्रस्तावित।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News