Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

10 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार — सारणी पुलिस की बड़ी सफलता

By
On:

खबरवाणी

10 हजार का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार — सारणी पुलिस की बड़ी सफलता

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी राकेश उर्फ रंगीला (36 वर्ष), निवासी ग्राम पंडरिया, थाना श्यामगढ़, जिला मंदसौर का रहने वाला है, जो थाना सारणी के एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सारणी में अपराध क्रमांक 100/25, 147/25 एवं 153/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उइके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया तथा आरक्षक अनुज यादव और राकेश करपे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती या तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News