Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सांडिया में पशु कोठे मे आग लगने से 5 मवेशी झूलसे

By
On:

खबरवाणी

सांडिया में पशु कोठे मे आग लगने से 5 मवेशी झूलसे

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सांडिया में बुधवार की दोपहर लगभग करीब 1:50 बजे एक किसान के खेत मे स्थित कोठे मे आग लगने से 5 मवेशी आग की चपेट मे आने से बुरी तरह झूलस गए। बताया
जाता है बुधवार की दोपहर ग्राम सांडिया मे किसान विनायक
भूजाडे के खेत स्थित पशु कोठे में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओ के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि कोठे में बंधे 5 मवेशी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झूलस गए। तेज हवाओ से फैली आग ने आसपास के खेतों की भी अपनी चपेट मे ले लिया। जिससे खेतों की नरवाई, भूसा एवं पेड़ जल गए। सूचना मिलते ही नगर पालिका के दोनों फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में फायर कर्मचारी मनोज सिंह, धनराज पवार, गिरीश पिपले, विजय बडघरे एवं सुमित पूरी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News