Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सांईखेड़ा में आगजनी से लाखों का नुकसान, 20–25 किसानों के खेत प्रभावित

By
On:

खबरवाणी

सांईखेड़ा में आगजनी से लाखों का नुकसान, 20–25 किसानों के खेत प्रभावित

सांईखेड़ा। गुरुवार देर रात श्री जी शुगर मिल के पीछे खेतों में लगी भीषण आग शुक्रवार सुबह तक गांव के नजदीक तक पहुंच गई। आगजनी की इस घटना में कई किसानों के कृषि उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, वहीं खेतों में बने मकान भी आग की चपेट में आकर जल गए।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सांईखेड़ा के करीब 20 से 25 किसानों के खेतों तक पहुंच गई। अधिकांश किसान अपने खेतों में रखे कृषि पाइप और अन्य सामान को नहीं बचा पाए और आग के कारण सब कुछ जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही पशुओं के लिए रखा भूसा भी आग में जल गया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे उस पर काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, जिसकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News