Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा में ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की कद्र होती है

By
On:

खबरवाणी

भाजपा में ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की कद्र होती है

सेवानिवृत खेल शिक्षक महेश खत्री ने ली भाजपा की सदस्यता

मुलताई। नगर के भाजपा कार्यालय में गुरुवार शाम 5 बजे को नगर मंडल, दुनावा मंडल, साइखेड़ा मंडल की संयुक्त कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने आगामी कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर कार्य करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया बैठक का शुभारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गईं l बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को सतत रूप से कार्य करने के लिए सक्रिय रखने के लिए समय-समय पर कामकाजी बैठक ली जाती है l कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा जो दायित्व सौपा गया, ईमानदारी से कार्य करें, उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्य करने कार्यकर्ताओं की कद्र होती है l कार्यकर्ताओं को समय-समय होने वाली बूथ एंव मंडल स्तर, जिला स्तर बैठक में आवश्यक रूप से शामिल होने की बात कही l बैठक के दौरान सेवानिवृत् खेल शिक्षक महेश खत्री को भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने भाजपा की सदस्यता दिलाई ल बैठक में मंच संचालन नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया एवं दुनावा मंडल अध्यक्ष अमित पवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया l प्रभात पट्टन मंडल एवं मासोद मंडल में भी भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कुमार द्वारा कामकाजी बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए ईमानदारी से सतत रूप से सक्रिय रहकर कार्य करने का मंत्र देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News