खबरवाणी
भीमपुर तहसीलदार द्वारा नहीं की जारही अतिक्रमण करियो पर कार्यवाही
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग द्वारा भी अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसीलदार भीमपुर,अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही,जिला कलेक्टर बैतूल को आवेदन देने के बाद भी नहीं हटा पा रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक दिन एवं गुरुवार को पूरी तरह आवागमन प्रभावित होता है । फिर भी भीमपुर मुख्यालय पर अवैध अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है ,भीमपुर प्रशासन एवं जिला प्रशासन मौन ग्रामीणों में आक्रोश पुण हो सकता है बड़ा आंदोलन ।
भीमपुर प्रशासन की तानाशाही वर्षों से ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है अतिक्रमण हटाने की मांग ।
भीमपुर तहसीलदार , अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही नहीं कर पा रहे हैं कार्यवाही ।
लेकिन आज जाम में फंसे दिखे अनुविभागीय अधिकारी भैसदेही, तहसीलदार भीमपुर,108 एंबुलेंस की गाड़ियां लेकिन प्रशासन को अभी भी नहीं दिख रहा है अतिक्रमण लगातार आवागमन प्रवाहित होने का कारण ग्रामीणों में आक्रोश ।
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) भीमपुर एवं समस्त आदिवासीसमाज संगठन भीमपुर जिला बैतूल बहुत जल्द कर सकता है आंदोलन की तैयारी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
स्थाई जनप्रतिनिधियों पप्पू ककोड़िया जनपद सदस्य एवं जयस प्रभारी भीमपुर का कहना है कि आवागमन प्रभावित होने के कारण प्रत्येक गुरुवार आपसी विवाद जैसा माहौल उत्पन्न हो रहा है,अगर प्रशासन कोई ठोस कदम अतिक्रमण को लेकर नहीं उठाते है तो एक बड़ा रूप छोटा सा विवाद ले सकता है भीमपुर मुख्यालय पर हो सकता है।






