Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैतूल में दो थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

By
On:

खबरवाणी

बैतूल में दो थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

बैतूल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में 21 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, कार्यवाहक निरीक्षक भैयालाल उइके को वर्तमान पदस्थापना प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष बैतूल से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सांईखेड़ा पदस्थ किया गया है।
वहीं कार्यवाहक निरीक्षक मुकेश ठाकुर को वर्तमान पदस्थापना रक्षित केंद्र बैतूल से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी आमला पदस्थ किया गया है।
जारी निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आदेश दिनांक से तत्काल नवीन पदस्थापना पर आमद देना सुनिश्चित करना होगा। साथ ही रक्षित निरीक्षक/संबंधित थाना प्रभारी आमद/रवानगी के साथ अनिवार्य रूप से कार्यालय को सूचना भेजेंगे।
इसके अतिरिक्त, पुलिस कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी नवीन पदस्थापना पर विधिवत चार्ज लेकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “बैतूल में दो थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News