खबरवाणी
धूमधाम से मनाई भारतरत्न बाबा साहब अंबेडकर की जयंती
हेमंत खंडेलवाल की मंच से हुई जमकर तारीफ,दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ने माना आभार
आठनेर/नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थे बुद्धिस्ट सोसाइटी के तत्वाधान में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्मजयंती बड़े हर्षो उल्लास के साथ सभी सामाजिक बंधुओ, राजनीतिक पदाधिकारीयों ,नगर के वरिष्ठजनों और पत्रकारगणों की मौजूदगी में मनाई गई।
थे बुद्धिस्ट सोसाइटी द्वारा सुबह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में माल्यार्पण पूजन कर के काटा गया जिसमें विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राठौर नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीत पूरे, पार्षद परेश मगरदे,अमित जायसवाल ,भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़, थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, रूपेश डोंगरे , सुखदेव तायड़े, डॉयोगेश लहपुरे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य मौजूद रहे।
बग्गी में सवार बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा,नगर में निकाला जुलूस
शाम होते होते दि बुद्धिस्ट सोसाइटी के पदाधिकारीयो द्वारा डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के प्रतिमा को बग्गी में बिठाकर नगर के प्रमुख मार्गो से संगीत में डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया साथ ही आतिशबाजी भी की गई। समिति के सदस्यों ने नगर में स्थित अन्नाभाऊ साठे प्रतिमा और संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर भी जुलूस के माध्यम से पहुंचकर माल्यार्पण और पूजन किया इसके पश्चात बस स्टैंड स्थित बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रांगण में नगर के वरिष्ठजनो, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जगताप,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सूरज राठौड़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव दयाल आजाद समोसी महार समाज के जिला अध्यक्ष मारुति तायड़े,अधिवक्ता विजय गायकवाड, पार्षद उमेश बारस्कर ,अजय पोटफोडे,श्रीमती विभा योगेश जगताप, कैलाश आजाद, प्रवीण चड़ोकर, सुखदेव तायड़े,संगठन के अध्यक्ष रूपेश डोंगरे, नपा नवनियुक्त एल्डर मेन और पत्रकार संजय सोनी,पत्रकार विलास खातरकर,मुकेश सोनी, कमलाकर तायड़े,ईरसाद काज़ी,विनोद गायकवाड, दिलीप जगताप शिक्षक मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथि नपा अध्यक्ष सुषमा जगताप,भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन राने,पूर्व नपा अध्यक्ष सूरज राठौर, विजय गायकवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाकर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है उनके सिद्धांतों पर चलकर हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम को समोसि महार समाज जिला अध्यक्ष मारोती तायड़े,भाजपा नेता राजेश अवस्थी, कैलाश आजाद,शिवदयाल आजाद ने भी सम्बोधित किया।
भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़ ने कहा की विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी द्वारा नगर में स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी के प्रांगण में सौंदर्य करण, और बाउंड्री के लिए विधायक निधि से दिए गए 5 लाख रुपए की राशि दी गई है जिससे सौंदर्य करण और बाउंड्री वाल का कार्य पूर्ण होने को है , उन्होंने बताया कि हेमंत भैया से इस कार्य के लिए उन्होंने केवल 2लाख की राशि मांगी थी किंतु विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने अच्छा कार्य हो सके इसलिए 5लाख की राशि दी है ।जिससे उन्होंने बौद्धिक संगठन सहित नगर के जन समुदाय का मन जीता है,जिसके लिए ,सामाजिक संगठन और नगर वासी की ओर से श्री खंडेलवाल जी का हृदय से धन्यवाद ,आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र गायकवाड सचिव प्रमोद गायकवाड रवि मोहाड़े राहुल गायकवाड शैलेंद्र गायकवाड अक्षय डोंगरे विशाल डोंगरे राहुल गुजरे आदित्य गुजरे राजेश गायकवाड शेख वसीम बीएमओ सचिन आहटकर सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बच्चे पुरुष शामिल है।





