Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

म.प्र. पुलिस फाइनल सिलेक्शन में आरडीए का दबदबा

By
On:

खबरवाणी

म.प्र. पुलिस फाइनल सिलेक्शन में आरडीए का दबदबा

बैतूल की रघुकुल डिफेंस अकादमी से 41 अभ्यर्थी चयनित

25 बेटियों और 16 युवाओं ने दिलाई बड़ी सफलता
पूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी के मार्गदर्शन में बना रिकॉर्ड

बैतूल। मध्य प्रदेश पुलिस फाइनल सिलेक्शन में बैतूल की रघुकुल डिफेंस अकादमी (आरडीए सुपर 50) ने 41 अभ्यर्थियों का चयन कर जिले और प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। चयनित अभ्यर्थियों में 25 बेटियां और 16 युवा शामिल हैं, जिसने संस्थान को एक बार फिर बड़ी सफलता दिलाई है।
संस्थान पूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी के मार्गदर्शन में संचालित होता है और लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। इस उपलब्धि में हैड कोच एवं मैनेजर रवि पवार, एजुकेशन डायरेक्टर आयुष परमार, जीके फैकल्टी रविंद्र पाटिल, मैथ्स फैकल्टी रुपेश पवार, रीजनिंग फैकल्टी लोकेश हरोड़े, कोच नंदकिशोर रघुवंशी और गर्ल्स कोच मीनाक्षी पवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चयनित 25 बेटियों में आरती यादव, आरती उइके, निकिता वागाद्रे, रंजीता राठौर, रजनी अहाके, विनीता सातनकर, मुस्कान दीवान, तनुश्री पवार, जया राठौर, उमा यदुवंशी, योगेश्वरी साहू, नेहा लोहारे, नंदनी सोलंकी, पल्लवी धोटे, निशा, राधा पवार, अंजलि नायक, वैदेही, शीतल ठाकुर, लक्ष्मी मस्कोले, रेनो राजपूत, कंचन नर्रे, मनीषा डोलेकर, शिवानी ठेपे और गिरजा कुंबरे शामिल हैं।
वहीं 16 चयनित युवाओं में विशाल बारस्कर, धीरज खंडईत, ललित नागले, अर्पित रघुवंशी, राहुल आरसे, कार्तिक, मनीष सूर्यवंशी, अरुण, निखिल रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, मोहित पवार, अजय धुर्वे, लिखीराम चौहान, बलराम पवार, विक्की कोडले और धर्मेंद्र नरवरे के नाम शामिल हैं।
संस्थान ने इस सफलता को अभ्यर्थियों की मेहनत, माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। आरडीए सुपर 50 लगातार चयन देकर जिले में अनुशासन और सफलता का केंद्र बनता जा रहा है। सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को बधाई दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News