Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भारतीय मजदूर संघ ने किया प्याऊ का शुभारंभ

By
On:

खबरवाणी

भारतीय मजदूर संघ ने किया प्याऊ का शुभारंभ

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। भीषण गर्मी के मद्देनजर आम नागरिकों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की पहल के तहत भारतीय मजदूर संघ, सारनी द्वारा सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के गेट क्रमांक 11 के सामने शीतल प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा पिछले चार वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्य को संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी में बड़ी राहत मिलती है।
बुधवार 8 अप्रैल को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एस. के. लिल्लोहरे, 660 मेगावाट नवीन इकाई के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य अभियंता एस. एन. सिंह एवं कोल हैंडलिंग प्लांट के पदेन अधीक्षण अभियंता संजय जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राम एवं भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा श्री राम स्तुति के साथ की गई, जिसके पश्चात विधिवत रूप से प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भारतीय मजदूर संघ की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के समय इस प्रकार की व्यवस्था न केवल मानवीय संवेदनाओं को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति संगठन की जिम्मेदारी को भी प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है, जिससे अनेक लोगों को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी, विधायक प्रतिनिधि (ताप विद्युत गृह) संजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगेंद्र निगम, भारतीय मजदूर संघ के सुनील भारद्वाज, लखन चौधरी, सुरक्षा अधिकारी शरद कुमार राघव सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News