Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महायज्ञ मे 30 भाई बहनों ने ली गुरुदीक्षा

By
On:

खबरवाणी

महायज्ञ मे 30 भाई बहनों ने ली गुरुदीक्षा,

2 विद्यारंभ एवं 3,पुंसवन संस्कार निःशुल्क सम्पन्न

मुलताई। गायत्री नगर पारेगाव रोड मुलताई में चल रही 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा के समापन पर सैकड़ों की संख्या में भाई बहनों ने यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की।प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से पंडित विशाल बंदेवार ने गुरु की महिमा के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन की नैया पार नहीं हो सकती जब जीवन में सदगुरु का पदार्पण होता हैं तब से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन होता हुआ चला जाता है इसलिए हमारे जीवन में हम सब को गुरु अवश्य बनाना चाहिए,।इस पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन के अवसर पर 30 भाई बहनों के द्वारा गुरुदीक्षा ली गई एवं ,3 विद्यारंभ,एवं 2 पुंसवन संस्कार निःशुल्क सम्पन्न हुए।गुरुदीक्षा लेने वाले भाई बहनों को वरिष्ठ परिजन गुलाब राव देशमुख द्वारा कुश के आसन भेंट किए गए।गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी नारायण देशमुख ने बताया कार्यक्रम के आयोजक जीआर चिल्हाटे परिवार ने पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर पौधा रोपण करने एवं समाजसेवा करते रहने वाले सेवा निवृत शिक्षक एमके वर्मा का श्रीफल एवं गायत्री मंत्र का दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गयाl वही गायत्री परिवार ट्रस्ट मुलताई को लगभग 1 एकड़ भूमि दान देने वाले साधक गुलाबराव देशमुख का एवं,गौ संवर्धन एवं स्वावलंबन केंद्र नरखेड के लिए उर्मिला देशमुख एवं लीला मानकर ने 51 की राशि भेंट की गई थी,जिनका श्रीफल एवं गायत्री मंत्र का दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वय समिति के जिला समन्वय डॉ कैलाश वर्मा,रविशंकर पारखे,एवं जिला समन्वय समिति के सदस्यों,तहसील समन्वय समिति के सदस्यों सहित खेड़ली बाजार,आठनेर,
बोरदेही, कूजबा,बैतूल, सोनोरा, साड़िया ,खड़आमला सोनोली जामगांव , मांगोना कला,नरखेड ,सहित अन्य ग्रामों से बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News