खबरवाणी
विधायक ने ग्रामो मे पहुंचकर किया ओला प्रभावित ग्रामो का निरीक्षण
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के कुछ ग्रामो मे भी ओलावृष्टी, बेमौसम की बारिश का असर देखने को मिला रहा है। किसानो द्वारा विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अवगत कराने के बाद रविवार को विधायक देशमुख ने ओलावृष्टि प्रभावित ग्राम नांदकुडी,पचधार, काजली,देवडोंगरी,गौना पहुंचकर फसलों का निरीक्षण कर किसानों के दर्द को समझाते हुए तत्काल कलेक्टर से फसलो का सर्वें कर अधिक से अधिक सहायता राशि देने की बात कही। उन्होंने हऱ हाल मे किसानो के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।इस दौरान विधायक के साथ भजपा नेता राजेश पाठक सहित कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।





