Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ताप्ती वार्ड में 13 लाख रु. की लागत से बनेगी 250 मीटर सड़क, किया भूमिपुजन

By
On:

खबरवाणी

ताप्ती वार्ड में 13 लाख रु. की लागत से बनेगी 250 मीटर सड़क, किया भूमिपुजन

निर्माण ना होने पर पार्षद ने ज़हर खाने की दी थी चेतावनी

मुलताई।नगर के ताप्ती वार्ड मे वार्ड कि जुझारू पार्षद द्वारा सड़क नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, वार्ड मे विकास कार्य नही होने से पार्षद ने जहर खाकर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी,जिसके बाद वार्ड मे निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है।शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित पार्षदों ने सड़क निर्माण कार्य का भूमिपुजन कर निर्माण की आधार शिला रखी। ताप्ती वार्ड मे 250 मीटर सीसी सड़क का करीब 13 लाख रुपए निर्माण किया जाएगा।यह वही सड़क है जिसे लेकर वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे ने निर्माण नहीं होने पर ज़हर खाने तक की चेतावन दी थी। भूमिपूजन के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने निर्माण कार्य में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट कहा कि निर्माण में उपयोग होने वाले सीमेंट और अन्य सामग्री की जानकारी वार्डवासियों की मौजूदगी में दी जाए,जिससे किसी तरह की लापरवाही न हो। सड़क निर्माण कार्य रात में न किया जाए, जिससे गुणवत्ता प्रभावित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है पारदर्शिता के साथ कार्य होना चाहिए। इस दौरान वार्ड पार्षद निर्मला उबनारे,अंजलि सुमित शिवहरे, कुसुम पवार, अजय यादव,सुरेश पौनीकर सहित नपा के कर्मचारी उपस्थिति थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News