खबरवाणी
20 किसानो से गेंहू खरीदने के बाद 20 लाख रुपए का भुगतान नही कर रहा व्यापारी
किसानो ने थाने मे की लिखित शिकायत
मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम अमरावती घाट के करीब 20 किसानो से प्रभातपट्टन के एक व्यापारी द्वारा करीब 20 लाख रुपए का गेंहू खरीदने के बाद किसानो को रुपए नही दिए जा रहे है। किसानो ने इस संबंध मे थाने मे लिखित आवेदन देकर रुपए दिलाने की मांग की है। ग्राम अमरावती घाट के किसान राजकुमार साहू, राहुल वाडबुदे, राजू वाडबुदे, नत्थ्या सातपूते, कमलेश वाडबुदे, राजेश बघेल, देवराव दौडके, सुरेश बनाईत, ललित सिमैया, पिन्टू सातपूते, अमित सातपूते , पाडुरंग, गजानंद सहित अन्य किसानो ने कि गई शिकायत मे बताया ग्राम प्रभात पट्टन निवासी नितेश पिता किशना भद्रे ने अमरावतीघाट के करीब 20 किसानो से गेहू खरीदा था जो कि करीब 20 लाख रूपये का हुआ है जिसमें नितेश भद्रे द्वारा दिनांक 15 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक गांव में गेहू की खरीदी की। ऋषीकेश पिता संजय भद्रे द्वारा भी नत्थ्या सातपुते, रामदुलार साहू तथा सुरेश बनाईत, किसन सातपुते के खेत से नितेश के साथ मध्यस्तता का काम किया। ऋषीकेश ने कुछ किसान राजेश ठाकुर को 1 लाख रुपए दिए तथा अन्य कुछ किसानो को भी अग्रिम राशि प्रदान की तथा ऋषीकेश द्वारा किसानो को बोल रहा है कि अभी रिपोर्ट मत करो मै तुम्हारे सातपुते 63 हजार रूपए , देवराव दौडके 89 हजार,गोलू बोदरे 24 हजार रूपयlए , पाडुरंग वडुलकर 2 लाख 53 हजार रुपए, भोजू बारमासे 75 हजार रुपए , नत्थ्या भगत 76 हजार, संजू आला 17 हजार , मारोती वाडबुदे 2 लाख 25 हजार रुपए , रामदुलार साहू 83हजार, कमलेश वाडबुदे 38 हजार, राजू वाडबुदे 29 हजार रुपए ,करीब 20 लाख रूपये नही दिए है। जिसने किसानो को 2 अप्रैल तक भुगतान करने का बोला था लकिन नितेश भद्रे के घर जाने पर नितेश के पिता ने बताया नितेश दो वर्ष से घर पर नही आया है। जबकि मौहल्ले वालो ने बताया वह पिता के साथ ही रहता है। जो 29 मार्च से गायब है, किसानो ने राशि दिलाए जाने की मांग की है।





