Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी में हर्षोल्लास के साथ मनी रामभक्त हनुमान जयंती

By
On:

खबरवाणी

सारनी में हर्षोल्लास के साथ मनी रामभक्त हनुमान जयंती

खबर वाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारनी में हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दो नंबर सब बस स्टेशन के पास हनुमान मंदिर में पीतल की कलश यात्रा की स्थापना के साथ ही गणेश चौक के अनु यादव के द्वारा रेस्क्यू गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर तथा वर्कशॉप क्षेत्र के हनुमान मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शक्ति नगर, शोभापुर कॉलोनी, सीएचपी स्थित हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण कर पूजा-अर्चना की।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कॉलेज गेट बगडोना से हवाई पट्टी होकर पुनः कॉलेज गेट पर समापन तक शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया।
नगर के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की उपस्थिति और श्रद्धा ने इस अवसर को विशेष बनाया। आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने आपसी भाईचारे और सामूहिक आस्था का संदेश भी दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News