खबरवाणी
बिरोदा में माँ ईनाई मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सीमा क्षेत्र का प्राचीन त्रिपिंडी स्वरूप मंदिर, 31 मार्च को भंडारे का आयोजन संपन्न
बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा स्थित माँ ईनाई का प्राचीन मंदिर नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित इस त्रिपिंडी स्वरूप मंदिर में आसपास के गांवों एवं जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
मंगलवार, 31 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद स्वरूप हलवा, पुरी और चने की सब्जी वितरित की गई। ईनाई माता सेवा समिति के अनुसार लगभग 12,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे की खास बात इसका प्लास्टिक मुक्त आयोजन रहा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शक्ति और ग्राम के युवा वर्ग का सराहनीय योगदान रहा।
ईनाई माता सेवा समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





