Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारे संसार का मंगल हो,यही कामना करते हैं महावीर जयंती हर्षोल्लास केसाथ मनायी गई

By
On:

खबरवाणी

सारे संसार का मंगल हो,यही कामना करते हैं
महावीर जयंती हर्षोल्लास केसाथ मनायी गई

नरसिंहपुर। सनातन परम्परा के प्रकाशित सूर्य व जियो ओर जीने दो का महान संदेश देने वाले तीर्थं·कर भगवान महावीर स्वामी की जयंती नगर में हर्षोल्लाास व भक्ति-भाव और श्रद्धा के साथ मनायी गयी। नगर के स्टेशन,कंदेली व नरसिंहपुर बस्ती दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन मंदिरों में प्रात:से पूजन, अभिषेक,शंतिधारा, आरती ओर पाठ ·किये गये वहीं ·ंकदेली स्थित दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन मंदिर से नगर का भ्रमण करती हुयी श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का स्वागत व श्रीजी की आरती सभी वर्गो के लोगों ·ने कर पुण्य लाभ अर्जित ·किया। शोभायात्रा में अनुशासन और श्रद्धा व भक्ति के साथ,उत्साव का भाव रेखांकित ·किया गया। इस पर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने एक स्वर में भगवान महावीर के संदेशों का उदघोष कर वातावरण में धर्म मय ध्वजा फहरा दी। सारे संसार का मंगल हो,यही कामना ·करते हैं,जो प्रेम प्रीत की शिक्षा दे,वही धर्म हमारा संबल हो ,के भजन को शोभायात्रा में लोगों ने गाकर इस भव सागर से पार होने की भावना भायी।भगवान महावीर ·के संदेशों ओर उपदेशों व शिक्षाओं का गान ·करती महिलाओं व बच्चे व बालिकाओं ने एक· अलग ही छटा बिखेरी। शोभायात्रा भ्रमण ·के दौरान श्री जी की आरती जगह जगह की गयी । आरती करते समय श्रृद्धालुओं ने भगवान महावीर की शिक्षाओं ओर प्ररेणाओं को आत्मसात ·करने का आचरण से मन बनाया। दोपहर में नवयुवकों ने वाहन रैली निकाली। सामाजिक· संस्थाओं के साथ नगर वासियों ने शोभा यात्रा का स्वागत ·किया। दोपहर के समय जैन मंदिरों में विशेष पूजन ·के साथ विविध धार्मिक कार्य क्रम आयोजित ·किये गये। राात्रि 7 बजे से महाआरती,शास्त्र वाचन के साथ भजन संध्या,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ·किया गया। साथ साथ धार्मि·क ज्ञान को बढ़ाने व जानने के लिए प्रश्रनोत्तरी का जिज्ञासा पूर्ण कार्य क्रम ·किया गया इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी जैन मंदिरों में आ·र्षित साज-सज्जा के साथ मन भावन विद्युत लाईटिंग पर लोगों का बरबस ही ध्यान आकर्षित किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News