खबरवाणी
राज्यपाल के नाम विभिन्न मुद्दों को लेकर भीमपुर तहसीलदार वसंत कुमार बरखानिया को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट प्रदीप यादव
भीमपुर कांग्रेस पार्टी का डीजल, पेट्रोल, बिजली, गैस की बढ़ती कीमतों को रोकने,वन विभाग समिति के अधिकार, और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
खबर भीमपुर से जहां नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई डीजल, पेट्रोल गैस बिजली की कमी और प्रदेश में आदिवासियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की
किसानों को बारिश और आग से हुई फसल नुकसान का सर्वे करा कर उचित मूवबजा देने की मांग की
मांग न मानने पर सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन की बात की
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महा मंत्री राजकुमार रायपूरे, अजीत रायपूरे पूर्व कांग्रेश अध्यक्ष नामदेव यादव, चुन्नीलाल यादव सरपंच चेपा सिंह,धन्नू सिंह युवा नेता कुलदीप पटेल प्रदीप यादव विनोद यादव
अंकुश पटेल, दीपक मालवीय उपस्थित रहे





