Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्वर्णकार समाज का मिलन समारोह हुआ संपन्न

By
On:

खबरवाणी

स्वर्णकार समाज का मिलन समारोह हुआ संपन्न

गरीब निर्धन बच्चों को सहयोग करेगा समाज

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । शोभापुर कॉलोनी,पाथाखेड़ा , सारनी और बगडोना क्षेत्र का सोनी समाज का मिलन समारोह शोभापुर स्थित मालवीय लान मे रामनवमी के अवसर पर संपन्न हुआ, कार्यक्रम के संचालक लोकेश सोनी एवं स्वाति सोनी ने बताया कि इस मिलन समारोह में जिले भर के सोनी समाज के लोग एकत्रित हुए एवं साथ ही समाज के जिले भर के वरिष्ठ व्यापरीकरण भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में रामनवमी के शुभ अवसर पर नौ कन्याओं का पूजन भी किया गया एवं कन्या भोज कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रूपलाल सोनी ने मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और समाज का संगठन समाज को एकजुट रखता है, कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा समाज के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सोनी का भी सम्मान किया गया एवं उनके द्वारा भी समाज के आमजन एवं समाज के व्यापारियों को एकजुट रहने के लिए संबोधित किया गया
कार्यक्रम के मध्य में समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ख्याति सोनी, लवी सोनी , जतिन सोनी, तन्वी सोनी, का सम्मान किया गया जिससे बच्चों में उत्साह बना रहा एवं कठिन परिस्थितियों में भी लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया, इस दौरान समाज के दिवंगत लोगों को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं उन्हें याद किया गया एवं यह भी तय किया गया कि समाज द्वारा निर्धन बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहयोग भी किया जाएगा
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्राफा संघ के अध्यक्ष गोलू सोनी, बैतूल स्वर्णकार समाज अध्यक्ष संजय सोनी, आमला व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी, देवेंद्र सोनी, अजय सोनी,रमेश सोनी, जयंत सोनी, लोकेश सोनी, मनीष सोनी अमित सोनी, मुकेश सोनी, के अलावा सोनी समाज महिला मंडल की अर्चना सोनी, अंकिता सोनी, रुपाली सोनी, सुरभि सोनी, रश्मि सोनी, भावना सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News