Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिला भार्गव सभा के हुए चुनाव संपन्न

By
On:

खबरवाणी

महिला भार्गव सभा के हुए चुनाव संपन्न

मुलताई। अखिल भारतीय भार्गव सभा के निर्देश पर नगर के ताप्ती तट स्थित सत्यनारायण मंदिर मे शनिवार शाम को महिला भार्गव सभा के चुनाव विधिवत कराए गए। जिसमे समाज की महिला सदस्यों ने नई अध्यक्ष को मतदान कर चुना,शेष पदो पर निर्विरोध निर्वाचन से पदाधिकारी चुने गए।अखिल भारतीय भार्गव सभा के प्रशांत भार्गव ने बताया शनिवार शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चुनाव अधिकारी अरुण भार्गव एवं राजेंद्र भार्गव ने मतदान कराया। इस दौरान पीयूष भार्गव,अमित भार्गव और अमन भार्गव ने चुनाव अधिकारियों की सहायता की।चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसके लिए विधिवत मतदान हुआ। वहीं अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतपत्रों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर कल्पना भार्गव को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सचिव तृप्ति भार्गव, कोषाध्यक्ष रिचा भार्गव निर्विरोध निर्वाचित हुई। वहीं अंजलि भार्गव को सदस्य मनोनीत किया गया।चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत मुलताई भार्गव सभा के अध्यक्ष संदीप भार्गव ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके बाद सभा के सचिव यश भार्गव ने सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके आगामी कार्यों की रूपरेखा को विस्तार से समझाया। चुनाव प्रक्रिया के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा एक स्वर में राष्ट्रगान कर चुनाव प्रक्रिया समापन हुआ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News