Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मिडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पांढुर्णा से भोपाल तक निकलेगी ‘पत्रकार न्याय यात्रा

By
On:

खबरवाणी

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मिडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पांढुर्णा से भोपाल तक निकलेगी ‘पत्रकार न्याय यात्रा

रिपोर्ट प्रदीप यादव

बैतूल। प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मीडिया संगठन मध्यप्रदेश ने पांढुर्णा से भोपाल तक ‘पत्रकार न्याय यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर यात्रा निकालने की अनुमति मांगी है।

आवेदन में बताया गया कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमले और धमकी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में पांढुर्णा में शराब माफिया द्वारा समाचार प्रकाशित होने से नाराज होकर स्वतंत्र समय के जिला ब्यूरो चीफ एवं मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष गौरव बावनकर के घर पर हमला कर दिया गया। घटना के दौरान राज एक्सप्रेस के पत्रकार श्याम कुमार ठाकरे के साथ भी मारपीट की गई और उनका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिए गए।

संगठन का आरोप है कि घटना में शामिल कई आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और पर्याप्त धाराएं भी नहीं लगाई गई हैं। 9 मार्च को पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

मीडिया संगठन मध्यप्रदेश ने प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News