टेक दुनिया में काफी समय से Apple iPhone Fold को लेकर जबरदस्त चर्चा चल रही है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करेगा। हाल ही में सामने आई नई लीक रिपोर्ट्स ने इसकी कीमत, डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई बड़े खुलासे कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और इसकी कीमत सुनकर कई लोगों के होश भी उड़ सकते हैं।
नई लीक रिपोर्ट्स ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता
पिछले कुछ महीनों से Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कभी इसके डिस्प्ले साइज की चर्चा होती है तो कभी इसके डिजाइन और सॉफ्टवेयर को लेकर अफवाहें सामने आती हैं। हाल ही में इसके कुछ नए रेंडर्स भी इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन काफी प्रीमियम और यूनिक डिजाइन के साथ आ सकता है।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी इस डिवाइस में ऐसा फोल्डिंग मैकेनिज्म दे सकती है जो पहले से ज्यादा मजबूत और स्मूद होगा। यानी बार-बार खोलने-बंद करने में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।
iPhone Fold की संभावित कीमत ने किया सबको हैरान
लीक्स के अनुसार Apple iPhone Fold की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर सामने आई जानकारी के मुताबिक फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।
256GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब 15,999 RMB यानी लगभग ₹2.15 लाख का हो सकता है। वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹2.42 लाख बताई जा रही है। सबसे टॉप मॉडल 1TB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत करीब ₹2.69 लाख तक जा सकती है। साफ शब्दों में कहें तो यह फोन आम iPhone से काफी महंगा हो सकता है।
पावरफुल A20 चिपसेट से मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस
फीचर्स की बात करें तो इस फोल्डेबल iPhone में Apple A20 chip दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिप 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी हो सकती है।
इसका मतलब यह है कि फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों जबरदस्त होने वाली हैं। गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग हो या मल्टीटास्किंग — यह फोन मक्खन की तरह स्मूद चल सकता है।
बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग का मजा
लीक्स के मुताबिक जब Apple iPhone Fold को खोला जाएगा तो इसमें लगभग 7.8-इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं बाहर की तरफ 5.3 से 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिससे बिना फोन खोले भी आराम से काम किया जा सके।
कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि फोन में iPad जैसा इंटरफेस भी मिल सकता है, जिससे यूजर एक साथ दो ऐप चला पाएंगे।
यानी अगर ये सभी फीचर्स सच साबित होते हैं तो Apple का यह फोल्डेबल iPhone प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर सकता है।
Read Also :- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गरजे अमित शाह: “यह लोकतंत्र का अपमान है”





