Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला। खेड़ली बाजार में शराब दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा; बीच बस्ती से मदिरा दुकान हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

आमला। खेड़ली बाजार में शराब दुकान के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा; बीच बस्ती से मदिरा दुकान हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

पंचायत, स्कूल और अस्पताल के रास्ते में शराबी करते हैं गाली-गलौज, 3 दिन में दुकान नहीं हटी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आमला । ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार के बीचों-बीच संचालित हो रही देसी-विदेशी मदिरा दुकान ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं के लिए जी का जंजाल बन गई है। इस समस्या को लेकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के कारण मोहल्ले की शांति भंग हो रही है और असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है।

मुख्य मार्ग पर अराजकता का माहौल

जिस मार्ग पर शराब दुकान संचालित है, वहीं पर ग्राम पंचायत भवन, सरकारी अस्पताल, शासकीय स्कूल और सेवा सहकारी समिति (राशन दुकान) स्थित है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां महिलाओं और स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। शराब के नशे में धुत असामाजिक तत्व बीच सड़क पर गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करते हैं, जिससे निकलने वाली महिलाओं को सिर झुकाकर गुजरना पड़ता है।

प्रशासन की अनदेखी से आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी तहसीलदार, एसडीएम और आबकारी विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मदिरा दुकान का स्थान परिवर्तन न होने से अब जनता का धैर्य जवाब दे रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News