Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

एसपी के निर्देश पर गोटेगांव पुलिस की बड़ी सफलता; नाकेबंदी के दौरान पकड़ा शराब से भरा मिनी ट्रक

By
On:

खबरवाणी

एसपी के निर्देश पर गोटेगांव पुलिस की बड़ी सफलता; नाकेबंदी के दौरान पकड़ा शराब से भरा मिनी ट्रक

​ 25 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मिनी ट्रक जब्त, जबलपुर का आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर । पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चालय जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
विगत रात्रि को एक विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जबलपुर की ओर से एक वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओपी गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा जबलपुर से आने वाले मार्गों पर प्रभावी नाकेबंदी कराई गई।
नाकेबंदी के दौरान गोटेगांव बायपास रोड पर जबलपुर की ओर से एक मिनी ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को तेज गति से नरसिंहपुर की ओर लेकर भागने लगा। वाहन पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तथा प्रभावी घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप वाहन को धूमा तिराहे के पास रोकने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त मिनी ट्रक को रोककर पुलिस द्वारा उसकी बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में कार्टून रखे हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर कार्टूनों को खोलकर देखा गया, जिनके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। शराब के संबंध में चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चालक को अभिरक्षा में लिया गया तथा वाहन को मय अवैध अंग्रेजी शराब के थाने लाया गया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना गोटेगांव अंतर्गत कार्यवाही :
• आरोपी : मोनू ठाकुर निवासी परियट, जबलपुर।
• जप्ती : 203 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक मिनी ट्रक (मशरूका की कीमत लगभग 25 लाख रूपये) जप्त
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, उपनिरीक्षक अनिल अजमेरिया, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, उपनिरीक्षक श्रीराम रघुवंशी, सउनि. जे.पी.धुर्वे, प्र.आर. सागर सोनकर, जयनारायण सेन, अमर सिंह जाट, आरक्षक पंकज द्विवेदी, प्रशान्त राजपूत, सुमित जखमोला, विपिन दुबे, संदीप गुप्ता, नीरज पटेल, प्रतीक पांडे, सुनील शर्मा, संकल्प सिंग,परसराम, संदीप शर्मा, सैनिक भरत मेहरा, संजू गौहर की सराहनीय भूमिका रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News