Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नुक्कड़ नाटक कर आपदा प्रबंधन के प्रति लोगो को किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

नुक्कड़ नाटक कर आपदा प्रबंधन के प्रति लोगो को किया जागरूक

मुलताई। नगर मे बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य बीआर सरयाम के मार्गदर्शन में आपदा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, फव्वारा चौक, नागपुर नाके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को आपदा से बचाव के तरीके बताए। अभियान के तहत कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना जैसी आपदा की स्थिति में घबराने के स्थान पर धर्य रखते हुए कार्य करने और तत्काल राहत व बचाव कार्य करने के तरीके बताए। वहीं नागरिकों से आपदा के समय पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने और प्रशासन को तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने लोगों को आपदा के समय सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थान पर जाने और जरूरतमंदों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक देखने बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News