खबरवाणी
डोब मे पशुचारा जलने से किसान को 50 हजार का नुकसान
मुलताई। ब्लॉक के ग्राम डोब में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक किसान के खेत में रखे पशु चारा में अचानक आग लग गई। जिससे किसान को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान होना बताया जाता है। नगर पालिका की फायर टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गईं।बताया जाता है ग्राम डोब निवासी मनाराम बारंगे के खेत में पशु चारे के लिए मक्के का कड़वा रखा था। बुधवार दोपहर अचानक पशुचारे मे आग लग गईं। तेज हवाओ के कारण आग तेजी से फैल गई,आसपास के किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया एवं नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगरपालिका की फायर टीम फायर वाहन से मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग बुझाने मे फायर कर्मचारी राकेश पवार और गिरीश पिपले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





