खबरवाणी
सुरेश ट्रेडर्स के बाहर रखे तेल के ड्रमों की स्थिति कई सवाल खड़े कर रहे है।
बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र में स्थित सुरेश ट्रेडर्स के बाहर रखे तेल के ड्रमों की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। दुकान के सामने खुले में रखे इन ड्रमों की हालत बेहद खराब और गंदी दिखाई दे रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ड्रम जंग लगे और गंदगी से भरे हुए हैं, जिनमें खाद्य तेल रखा जाना लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।
खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन यहां तेल के ड्रमों की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि ऐसे गंदे और जंग लगे ड्रमों में तेल रखा जाता है, तो उसमें बैक्टीरिया और हानिकारक तत्व मिल सकते हैं, जो बाद में लोगों के शरीर में जाकर कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग किराना और खाद्य सामग्री खरीदने आते हैं। ऐसे में अगर तेल जैसे खाद्य पदार्थ अस्वच्छ ड्रमों में रखा जाएगा तो यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
नियमों के अनुसार खाद्य सामग्री रखने वाले कंटेनरों की नियमित सफाई और सुरक्षित भंडारण जरूरी होता है, लेकिन यहां इसकी अनदेखी साफ दिखाई दे रही है।
अब देखना यह होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या संबंधित दुकान संचालक को स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए जाते हैं या नहीं।





