Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई पहुचीं मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा हुआ जगह जगह स्वागत

By
On:

खबरवाणी

मुलताई पहुचीं मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा हुआ जगह जगह स्वागत

महाआरती के साथ हुआ यात्रा का समापन

मुलताई। मां ताप्ती की उद्गम स्थली से 2 जनवरी को निकली मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पद यात्रा 63 दिन में 1800 किमी का पैदल सफर तय कर पारेगाव रोड से मुलताई पहुचीं। जहां पदयात्रियों एवं सेवादारों का स्वागत सत्कार किए जाने के बाद सह स्वरुचि भोज आयोजित किया गया। जिसके बाद दोपहर 3 बजे यात्रा अपने अंतिम पड़ाव ताप्ती सरोवर के लिए शोभायात्रा के रूप में साकेत लॉन से बस स्टैंड, छोटा तालाब से बड़े हनुमान मन्दिर,स्टेशन रोड फव्वारा चौक से नागपुर नाका से गांधी चौक,गुरुसाहब मंदिर से थाना रोड से ताप्ती मदिर पहुचीं। जहां ताप्ती सरोवर पर महाआरती कर कलश विसर्जन कर मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का समापन किया गया।

जगह जगह बरसाए फूल,तिलक लगाकर किया स्वागत

मुलताई पहुचने के बाद शोभायात्रा के रूप में निकली मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का जगह जगह पर नगरवासियों द्वारा फूल बरसाकर पदयात्रियो को तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं कुछ श्रद्धालुओ द्वारा स्वल्पाहार भी कराया गया। यात्रा मे बड़ी संख्या में नगरवासी एवं महिलाएं भी शामिल रही। यात्रा संयोजक राजू पाटनकर ने मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा को जगह जगह मिले सम्मान एवं सहयोग के लिए ताप्ती भक्तों का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि यात्रा फिर दोगुने उत्साह के साथ 2 जनवरी 27को निकलेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News