Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्रहण के चलते बदला होली का क्रम, अधिकांश स्थानों पर रविवार रात हुआ होलिका दहन

By
On:

खबरवाणी

ग्रहण के चलते बदला होली का क्रम, अधिकांश स्थानों पर रविवार रात हुआ होलिका दहन

छोटी होली पर रविवार को हुआ पूजन; ग्रहण के कारण कुछ स्थानों पर सोमवार रात को किया गया दहन

भौंरा। नगर में इस वर्ष होली का पर्व ग्रहण के कारण परिवर्तित क्रम में मनाया गया। छोटी होली होलिका पूजन का दिन रविवार को होने से परंपरानुसार रविवार को ही विधि-विधान के साथ होलिका पूजन संपन्न किया गया। पूजन उपरांत नगर के अधिकांश स्थानों पर रविवार रात्रि में ही होलिका दहन कर दिया गया। चूंकि सोमवार को सुबह से शाम तक ग्रहण प्रभावी रहा, इसलिए कई समितियों एवं मोहल्लों ने ग्रहण लगने से पूर्व ही दहन करना उचित समझा। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों ने रविवार रात्रि को दहन नहीं किया। ऐसे स्थानों पर ग्रहण समाप्ति के बाद सोमवार रात्रि में होलिका दहन की परंपरा निभाई गई। ग्रहण काल के दौरान सोमवार को मंदिरों के पट बंद रहे। ग्रहण समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान-शुद्धि कर पूजन-अर्चन किया। दिनभर नगर में रंगोत्सव नहीं मनाया गया और बाजार सामान्य रूप से खुला रहा।मंगलवार को नगर में परंपरानुसार रंग-गुलाल के साथ होली खेलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News