खबरवाणी
विधायक देशमुख ने क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
मुलताई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने रंगो और खुशी का पर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक देशमुख ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टि से होली बुराई पर अच्छाई एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है l होलिका दहन की कथा हमें संदेश देती है कि सत्य एवं भक्ति की शक्ति की अंत में विजय होती है। रंगों से खेलने की परंपरा बहुत पुरानी है अलग-अलग रंगों का अपना विशेष महत्व होता है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं l





