Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चंद्रग्रहण के चलते मंदिरो के बंद रहे पट, ग्रहण ख़त्म होने पर श्रद्धालुओं ताप्ती सरोवर मे किया स्नान

By
On:

खबरवाणी

चंद्रग्रहण के चलते मंदिरो के बंद रहे पट,
ग्रहण ख़त्म होने पर श्रद्धालुओं ताप्ती सरोवर मे किया स्नान

मुलताई। पवित्र नगरी मे फागुन मास की पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह से लगे चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण नगर के सभी प्रमुख मंदिरों के पट बंद रहे। जिसके बाद शाम 6.40 बजे चंद्र ग्रहण का मोक्ष होने बाद जहां मंदिरो की साफ सफाई एवं मंदिर धोने के बाद पुजारियों द्वारा मंदिर मे विग्रह का अभिषेक कर पूजा अर्चना एवं शाम की आरती की गईं। वहीं नगर सहित आसपास के ग्रामो से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा हजारों की संख्या मे ताप्ती सरोवर मे स्नान कर ताप्ती तट स्थित मंदिरो मे पूजा कर दान दक्षिणा दी। गौरतलब है मंगलवार की सुबह मंदिरो मे पूजा एवं आरती करने के बाद 6. 15 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक लग जाने से मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। इस दौरान नगर के ताप्ती तट स्थित सभी शिवालय सहित बड़े हनुमान मंदिर, मां ताप्ती मंदिर, खाटू श्याम मंदिर के पट बंद होने से मंदिर दिन भर सूने रहे। सामान्य दिनों में जहां सुबह से भक्तों की भीड़ रहती है, वहीं ग्रहण काल के कारण मंदिरों के बाहर ताले लगे रहे।पंडित सौरव जोशी ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी रहता है। इस अवधि में मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ स्थगित कर दिया जाता है और भगवान के दर्शन वर्जित माने जाते हैं। शाम को 6:40 बजे ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोलकर मंदिर शुद्धकरण कर भगवान का स्नान अभिषेक और विशेष पूजन किया गया। मंदिरों में आरती गई। इस दौरान ताप्ती सरोवर मे हजारों श्रद्धालुओं द्वारा स्नान कर सरोवर सहित मंदिरो मे पूजा-अर्चना और कर दर्शन किए गए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News