खबरवाणी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 की जिला कार्यशाला संपन्न
भाजपा विचार आधारित पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है.संभागीय प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल
बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानुपर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को स्थानिय होटल मन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण ,दिप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के संभागीय प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल , सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील, इस महा अभियान से प्रदेश प्रशिक्षण टोली की दायित्ववान एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी , जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज जी माने, विधायक मंजु दादु नेपानगर, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, म.प्र. किसान मोर्चा महामंत्री मनोज जी लधवे, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, महामंत्री सर्वश्री चिंतामन महाजन,श्री ईश्वर जी चौहान,श्री संजय जी जाधव, प्रशिक्षण जिला टोली प्रभारी श्री संभाजी सगरे, श्रीमती मधु चौहान, श्री विनोद चौहान, मंचासीन रहे। इस अवसर पर मंचारसीन अतिथिों का स्वागत भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। इस दौरान पीपीटी पर कार्यक्रम की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदर्शीत की गई।
स्वागत उद़्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा प्रस्तुत करते हुवे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । आपने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर समाज में पार्टी की योजनाओं को पहुचाने,भाजपा की निती,रीती और संगठनात्मक मजबुती को लेकर आयोजीत की जा रही है। पार्टी का विचार जन जन तक पहुचे यहि ्रपमुख उदेश्य है।
संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी श्री कल्याण जी अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला की रूपरेखा एवं इस प्रशिक्षण का राष्ट्रीय स्तर से लगाकर बुथ स्तर तक किया जाना तथा कार्यशाला के विषयों को लेकर अपनी बात रखी। आपने प्रशिक्षण अभियान के उद्देश्य पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया, उन्होंने कहा कि हमारा दल व्यक्ति,नेता आधारित नहीं है , विचार आधारित पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। राजनीति हमारे लिए लोक कल्याण के लिए है। हम जिस पथ पर है उसकी कार्य पद्धति याद होना चाहिए। कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के सुधीजन भग लेगें। आपेन पार्टी के द्वारा व्यक्ति का निर्माण और व्यक्ति से संगठन का निर्माण और संगठन से राष्ट्र का निर्माण इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है। इस वर्ग में हमारी विचारधारा, हमारी कार्य पद्धति,हमारी पार्टी का इतिहास और विकास, शासन की योजनाएं, मन की बात,सोशल मीडिया नई तकनीक आदि विषयों पर वक्ता प्रशिक्षण देंगे।
प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने पंच परिवर्तन के पांचों सिद्वान्तो को उपस्थित जिला,मंडल एवं मोर्चा व प्रकोष्ठो के अपेक्षित पदा धिकारीयों,जनप्रतिनिधीयों के समक्ष विस्तार पूर्वक समझाते हुवे नागररिक कर्तव्य, स्वदेशी जीवन शैली , सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन,पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपुर्ण जानकारी प्रदान की। आपने उपरोक्त पंच परिवर्तन के पांचो सिद्धान्तो पर विस्ता से जानकारी दी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अमृतकाल के पंच प्रण, एवं हमारी पंचनिष्ठाए विषय पर भी सारगर्भीत जानकारी प्रदान की। आपने कहा कि वैचारीक दृष्टि से समझ हो तभी व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक कर कर पाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संध के शताब्धि वर्ष पर उसके गठन ,उदेश्य और वर्तमान में उसकी सार्थकता पर बल देते हुवे बताया कि वर्तमान सरसंधचालक श्री मोहन भगवत जी द्वारा जय मानक समाज में समरसता को बढाने और आधुनिक युग में परिवर्तन को देखते ,समणते हुवे भारत का मान बढाने तथ आने वाली चुन्नौत्तीयों का समाने करने के लिए समाज को तययार करने की बात कही। अन्त में आपने बेटी बचाओं एवं जल बचाओं के समान मिटटी बचाने पर बल दिया।
जिला प्रभारी श्री क्षितिज जी भटट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नवाचार पर जानकारी प्रदान की ,आपने बताया कि किस प्रकार हम पार्टी के आयोजनो , मंडल से लेकर बुथ स्तर तक होने वाले प्रशिक्षण दौरान नवाचार कर इस और नए मानक गढ सकते है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। आज पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुकी है। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है,ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन.जन तक पहुंचा सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद एवं अनुभवों का आदान.प्रदान होता है, जिससे संगठन की कार्यपद्धति और अधिक मजबूत होती है।
आपने कहा कि मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल स्तरीय कार्यशालाओं की योजनाए समय.निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 11 मार्च से 14 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न व्यवस्थापन एवं संचालन समितियों का गठन किया जाएगा जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराएंगी। प्रशिक्षण के विषयों में पार्टी का इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां तथा सामाजिक माध्यम से संबंधित विषय शामिल हैं।
जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुलाबचंन्द पुर्वे ने बताया कि कार्यशाला में जनप्रतिनिधी, जिला कार्यकारीणी,मंडल ,प्रकोष्ठो कमे पदाधिकारी सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वर्ग गीत जिला मंत्री श्रीमती अर्चना पाटील द्वारा एवं वंदेमातरम का गायन गौरव गंगवाल द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चिंतामन महाजन द्वारा किया गया।
फोटो-00
————————————————-





