Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बैठक . हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, बिजली के तारों के नीचे नहीं जलेगी होली

By
On:

खबरवाणी

बैठक . हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, बिजली के तारों के नीचे नहीं जलेगी होली

आमला शांति समिति की बैठक: बोर्ड परीक्षाओं के कारण लाउडस्पीकर पर पाबंदी, जबरन रंग डाला तो होगी जेल

आमला आगामी त्योहारों—होली, रंग पंचमी, चैत्र नवरात्रि और ईद को लेकर सोमवार को जनपद कार्यालय के बैठक कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

शराब पीकर स्टंट किया तो खैर नहीं

थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि होली की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई शराब पीकर राहगीरों को परेशान करता है, दुर्व्यवहार करता है या जबरदस्ती रंग डालता है, तो उस पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी। नशे में वाहन चलाने और चौक-चौराहों पर स्टंट करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

बिजली तारों के नीचे होलिका दहन पर रोक

प्रशासन ने होलिका दहन के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और निर्धारित स्थानों पर ही होलिका दहन करें। विशेष रूप से हाईटेंशन बिजली की लाइनों के नीचे होली जलाना प्रतिबंधित है। साथ ही, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर देर रात तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे/लाउडस्पीकर) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भी भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाएगी।

व्यापारी संघ ने किया थाना प्रभारी का स्वागत

थाना प्रभारी के रूप में पहली बार शांति समिति की बैठक में शामिल हुए रविकांत डेहरिया का प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया। अध्यक्ष अनिल सोनी व अन्य व्यापारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

समिति की बैठक में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक रहे उपस्थित

नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, बिजली विभाग के जेई सृजिंदीप बरेली, प्रगतिशील व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News