Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सारनी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

By
On:

खबरवाणी

सारनी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। आगामी त्योहारों होली, रंग पंचमी, रमजान, ईद एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से सारनी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्षद, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में सारणी एसडीओपी सुश्री प्रियंका करचाम, नायब तहसीलदार संतोष पथौरिया, थाना प्रभारी जयपाल इवनाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज उइके,- के के भावशार सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदाय मिल-जुलकर परंपराओं का सम्मान करते हुए उत्सव मनाएं।
इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News