Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर गिरफ्तारी गलत हैं

By
On:

खबरवाणी

शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर गिरफ्तारी गलत हैं

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। जय स्तंभ चौक पर ब्लॉक यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया |

सारनी यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम नागले ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट सब्मिट के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस नेताओं को असंवैधानिक तरीके से हिरासत में लिया गया |

गौतम नागले ने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों का विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है।उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर नेताओं की गिरफ्तारी करना केंद्र सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता हैं |

कार्यक्रम में उपस्थित तिरुपति रल्लू, मोहम्मद इलियास, बटेश्वर भारती, भूषण कांति, भगवान जावरे, मानिकराव धोटे,नरेंद्र वाडीवा, ज्ञानेश्वर पाटिल,रामाश्रय वर्मा, सुरेश पुरोहित, पिंटिस नागले, किरण झड़बडे, हेमंत धोटे, मनोज पंडित,मिथलेश सिंह, आलोक राय, प्रकाश मालवीय, मनोज नागवंशी, बंटी कारोसिया, गणेश नागवंशी, प्रवीण पाल, तरुण पाल, राहुल पाटिल, सुमित बेले, राहुल आठनेरे, गौतम इमले, विशाल, विष्णु भारती, चाँद अंसारी, फियाज अंसारी, नरेंद्र मोहरे, गजेंद्र यादव इत्यादि भारी संख्या में उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News