Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद रहे थे सीसी सड़क, पार्षद की आपत्ति के बाद रोका

By
On:

खबरवाणी

पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद रहे थे सीसी सड़क, पार्षद की आपत्ति के बाद रोका

अब लोगो के घर के सामने बनी सीढ़िया तोड़कर डलेगी पाइप लाइन

मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में नई पाइप लाइन बिछाने के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गईं जब नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए आठ लाख रुपए की लागत से बनी नई सीसी सड़क बीच में से खोदी जा रही थी।जिसमे महावीर वार्ड पार्षद वंदना नितेश साहू द्वारा आपत्ति लगाकर सीएमओ से निराकरण करने को कहा। पार्षद वंदना साहू का कहना है, महावीर वार्ड में करीब 8 माह पहले कायाकल्प योजना में लाखों रुपए की लागत से सीसी सड़क बनाई गई। इसके नीचे पूर्व में हरदौली पाइपलाइन भी बिछाई गई है। उक्त स्थल पर उपयंत्री योगेश अनेराव द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए जनता के टैक्स के पैसे से बनी सड़क खोदकर नगरपालिका को क्षति पहुंचाई जा रही थी। पार्षद द्वारा उक्त सड़क खुदाई का काम रुकवाया गया। जिसके बाद
सीएमओ वीरेंद्र तिवारी एवं उपयंत्री अनेराव मौके पर पहुंचे। पार्षद वंदना साहू ने कहा कि नगर पालिका अधिकारी द्वारा ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे जनता को शुद्ध जल भी प्राप्त हो और जनता के टैक्स से बनी हुई रोड भी ना टूटे नई रोड कायाकल्प में जो बनी है उसे तोड़ा जाता है तो वार्ड पार्षद होने के नाते मुझे आपत्ति है,नई रोड तोड़ी जाती है तो इसका जवाबदार कौन होगा,इसकी भरपाई कौन करेगा और नई पाइप लाइन आने के बाद भी क्या गारंटी है कि शुद्ध जल प्राप्त होगा। क्योंकि नगर में वर्षों पुरानी पाइप लाइन से बैरियर नाका पानी की टंकी से महावीर वार्ड में पानी की सप्लाई हो रही है। जिसके बाद अधिकारियो द्वारा सड़क किनारे स्थित नाली किनारे आवश्यकता अनुसार घर के सामने बनी सीढ़िया तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किए जाने के निर्देश दिए है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News