खबरवाणी
सुरक्षा से खिलवाड़ . पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, उसी ‘असुरक्षित’ स्थल पर मीना बाजार को हरी झंडी
आमला। गत वर्ष शांति समिति की चेतावनी बेअसर: महिला
सुरक्षा पर फिर सवाल, विवादित जमीन पर मेले को मंजूरी से सामाजिक संगठनों में उबाल मुद्दा
आमला नगरीय क्षेत्र में आगामी त्यौहार होली को लेकर क्षेत्र में उत्साह नजर आ रहे हैं होली पर्व पर्व पर लगने वाला मीना बाजार मेला की तैयारी क्षेत्र में प्रारंभ दिखाई दे रही है लेकिन स्थान को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है गत वर्ष जिस स्थान पर मीना बाजार मेले का संचालन महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु विवादों में गिर रहा था इसके बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर इस वर्ष भी उसी स्थान पर बाजार लगाने की अनुमति दे दी है। नगर की शांति व्यवस्था और विशेषकर महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन का यह रवैया किसी बड़ी घटना को आमंत्रित करता नजर आ रहा है।
विवादित जगह पर फिर मीना बाजार की अनुमति, सुरक्षा ताक पर; नागरिकों में आक्रोश
मीना बाजार के स्थान को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष इसी स्थान पर सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर सामाजिक संगठनों ने भारी विरोध दर्ज कराया था। शांति समिति की बैठक में भी तीखी प्रतिक्रिया के बावजूद, प्रशासन ने इस वर्ष पुनः उसी स्थान पर बाजार की अनुमति दे दी है। स्थानीय नागरिकों और संगठनों का आरोप है कि प्रशासन सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा
मेले के स्थान को के परिवर्तन को लेकर कारणों को आम लोगों से की गई चर्चा
जन संघ सेवक मंच प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, रुपेश सोनी, हिमांशु सोनी, गोलू सोलंकी द्वारा भास्कर से चर्चा बताया गया कि मेले के स्थान नगर में एकांत स्थान होने के कारण क्षेत्र महिला एवं बच्चे के साथ अप्रिय घटना घटी होने की आशंका है मेला क्षेत्र के पीछे कब्रिस्तान के साथ आवागमन रास्ते पर्याप्त बिजली की व्यवस्था न होने एवं घने अंधेरे के मध्य किसी अप्रिय घटना घटित होने की आशंकाएं आए दिन बनी रहती है जिसके चलते गत वर्ष भी मेले के स्थान को परिवर्तन करने की मांग की गई थी लेकिन प्रशासन द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था कर मिली संपन्न कराने के आश्वासन दिया गया था लेकिन प्रशासन की पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई थी
इनका कहना है
अनुविभागीय अधिकारी आमला
शैलेंद्र बड़ोनिया
मेले के स्थान को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं है शिकायत अगर प्राप्त होती है तो अनुमति रद्द कर दी जाएगी






