खबरवाणी
सद्भावना क्रिकेट में तहसील 11 ने जीता ख़िताब,अधिवक्ता 11 रही उपविजेता
मुलताई। नगर के हाई स्कूल मैदान पर रविवार को न्यायाधीश 11, अधिवक्ता 11, तहसील 11 एवं नगर पालिका 11 टीमों के बीच सद्भावना क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम मुकाबला न्यायाधीश 11 एवं अधिवक्ता 11 के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में अधिवक्ता 11 की ओर से लोकेश यादव ने अंतिम दो गेंदों पर लगातार चौके लगाकर टीम को शानदार विजय दिलाई। द्वितीय मुकाबले में तहसील 11 ने नगर पालिका 11 को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में तहसील 11 ने अधिवक्ता 11 को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीजे संदीप कुमार पाटिल, एसडीएम श राजीव कहार, नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी तथा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में थाना प्रभारी श्री नरेंद्र परिहार का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में न्यायाधीश 11 की ओर से न्यायाधीश संदीप कुमार पाटिल तथा तहसील 11 की ओर से तहसीलदार संजय बरैया एवं मासोद तहसीलदार यशवंत गिन्नारे ने सक्रियता निभाई। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जीजी घोड़े, अधिवक्ता प्रशांत भार्गव,संदीप भार्गव, हरीश शिवहरे,जगदीश बचले,संजीव झरबड़े प्रमोद कोसे, प्रवीण माने, अधिवक्ता श्री नितेश भंडारी, पंकज यादव, विशाल कोड़ले, कमलेश गावंडे, कैलाश पवार प्रमोद पवार , तहसील, नगर पालिका एवं न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी ने हौसला अफजाई की।





