Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

WCL डी.टी. अधिकारी का पाथाखेड़ा का दो दिवसीय दौरा

By
On:

खबरवाणी

WCL डी.टी. अधिकारी का पाथाखेड़ा का दो दिवसीय दौरा

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी । WCL के निदेशक (तकनीकी/संचालन) आनंदजी प्रसाद ने दिनांक 20–21 फरवरी 2026 को पाथाखेड़ा क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा कर उत्पादन एवं सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की। पहले दिन उन्होंने तवा-2 एवं तवा-3 भूमिगत खानों का निरीक्षण किया। तवा-2 खदान में एल.एच.डी. पैनल तथा इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर/एक्सप्लोडर की समीक्षा करते हुए उन्होंने “सुरक्षा सर्वोपरि” का संदेश दिया और उत्कृष्ट कामगारों को अंडरग्राउंड में ही पुरस्कृत किया। तवा-3 खदान में निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। संध्या काल में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों व उपक्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने तथा तवा-3, गांधीग्राम व शक्तिगढ़ परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया। दौरे के दूसरे दिन तवा खान में कामगारों को संबोधित कर उन्होंने इंसेंटिव स्कीम के अंतर्गत उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा सुरक्षित उत्पादन शैली अपनाने की अपील की। इसके उपरांत छतरपुर खान में अधिकारियों व कामगारों को सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस दौरे में निदेशक (तकनीकी) के तकनीकी सचिव बिनोद कुमार तथा पाथाखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News