आईपीएल 2026 को लेकर क्रिकेट गलियारों में जबरदस्त हलचल है। एक तरफ ICC Men’s T20 World Cup का रोमांच चल रहा है, तो दूसरी तरफ दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग Indian Premier League की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में एमएस धोनी के फैंस के लिए दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार वापसी के लिए पूरा मास्टरप्लान तैयार कर लिया है।
CSK की जोरदार वापसी की तैयारी
आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन सीएसके का प्रदर्शन फीका रहा था। टीम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब लग रहा है कि “येलो आर्मी” पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने वाली है। फ्रेंचाइज़ी ने इस बार ऑक्शन में युवा भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला है। टीम मैनेजमेंट का फोकस साफ है – नई ऊर्जा और अनुभव का तगड़ा कॉम्बिनेशन।
27 फरवरी से शुरू होगा ट्रेनिंग कैंप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स का प्री-सीजन कैंप 27 फरवरी से शुरू होगा। शुरुआत में यह कैंप सीएसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर, नवलूर में लगेगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद कैंप को चेपॉक स्टेडियम शिफ्ट किया जाएगा। सबसे बड़ी बात – महेंद्र सिंह धोनी पहले दिन से कैंप का हिस्सा होंगे। माही की मौजूदगी से टीम का जोश हाई रहना तय है।
युवा खिलाड़ियों पर बड़ा भरोसा
प्रशांत वीर चेन्नई पहुंच चुके हैं और कैंप जॉइन करेंगे। कई अन्य युवा भारतीय खिलाड़ी भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनेंगे। विदेशी खिलाड़ी शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन बाद में टीम से जुड़ेंगे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फरवरी में कैंप से जुड़ सकते हैं। साफ दिख रहा है कि सीएसके इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी स्क्वॉड
आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की टीम कुछ इस प्रकार है –
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवॉल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान और जैकरी फॉल्क्स।
इस दमदार स्क्वॉड और धोनी की मौजूदगी से फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 में सीएसके फिर से ट्रॉफी उठाते नजर आ सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि माही की कप्तानी वाली सोच और टीम का नया जोश मैदान पर क्या कमाल दिखाता है।
Read Also :- लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आएगी? घर बैठे मोबाइल से पूरी जानकारी पाएं





