Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हाईटेक लाइब्रेरी के छात्रों ने नपा उपाध्यक्ष को बताई समस्याएं

By
On:

खबरवाणी

हाईटेक लाइब्रेरी के छात्रों ने नपा उपाध्यक्ष को बताई समस्याएं

उपाध्यक्ष ने सीएमओ से चर्चा कर पानी की टंकी एवं कूलर की व्यवस्था करवाई

मुलताई। नगर में स्थित हाईटेक लाइब्रेरी में सैकड़ों छात्र छात्राएं बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पढ़ने को मजबूर है। शुक्रवार को इन सुविधाओं की मांग को लेकर हाईटेक लाइब्रेरी के छात्रों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे एवं कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया एवं छात्रों की समस्या सुनकर सीएमओ से चर्चा कर लाइब्रेरी में तत्काल बुनियादी सुविधाओं के इंतजाम करने की बात कही । छात्रों ने बताया की लाइब्रेरी में रोजाना 70 से अधिक छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अध्ययन हेतु पहुँचते है एवं ये संख्या निरंतर बढ़ रही है जिसके कारण पीने एवं उपयोग हेतु पानी की एक अतिरिक्त टंकी एवं गर्मी का मौसम शुरू होने पर एक अतिरिक्त कूलर लगाने की मांग रखी।लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र नीरज हजारे, पंकज गीदकर,गौरव मुसरे, तेजस घोडसे, दीपक कुलकर्णी, सोहन पिपरदे आदि ने बताया की लाइब्रेरी में बॉउंड्री वाल नहीं होने के कारण आवारा मवेशी एवं सूअर परिसर में घुस आते है वही कुछ दिनों पहले लाइब्रेरी के मैदान पर एक साँप भी निकल चूका है साथ ही लाइब्रेरी शुरू होने के समय जो आरामदायक कुर्सियां लगाई गई थी उसमे से ज्यादातर टूट चुकी है जिनके स्थान पर प्लास्टिक की कुर्सियां लगाईं गई है लेकिन इस कुर्सीयों पर ज्यादा देर बैठकर पढ़ने में समस्या होती है । छात्रों ने बताया की लाइब्रेरी के आरम्भ में जो पुस्तके लाई गई थी उसके बाद से पुस्तके नहीं बढ़ाई गई है जिससे वर्तमान समय की पुस्तके नहीं होने के कारण उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में समस्या हो रही है । समस्या सुनकर उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे ने सीएमओ से चर्चा कर लाइब्रेरी में एक अतिरिक्त पानी की टंकी एवं कूलर लगाने को कहा जिस पर सीएमओ ने तत्काल इनकी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है । पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने बताया की वे लाइब्रेरी परिसर के सौंदर्यकरण एवं बॉउंड्री वाल निर्माण एवं लाइब्रेरी के लिए नवीन पुस्तके ख़रीदे जाने का प्रस्ताव नगरपालिका परिषद की आगामी बैठक में रखेगी एवं इन कामों को जल्द से जल्द शुरू करवाने का प्रयास करेंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News