Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जलावर्धन योजना को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

जलावर्धन योजना को लेकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। आम आदमी पार्टी द्वारा जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शन राशि और जल कर को लेकर विरोध तेज कर दिया गया है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नल कनेक्शन शुल्क पूर्ण माफ और मासिक जल कर आधा करने की मांग करेगी।
जनसमर्थन के साथ चला अभियान
पिछले दो महीनों से आम आदमी पार्टी ने “मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान” के तहत वार्ड स्तर पर जनसंवाद और हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान हजारों नागरिकों ने नल कनेक्शन शुल्क को अधिक बताते हुए इसका विरोध किया और पार्टी के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
हजारों हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हजारों वार्डवासियों के हस्ताक्षर जिला कलेक्टर को सौंपे जाएंगे। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए जनता को राहत दी जाए और शुल्क में तत्काल कमी की जाए।
चेतावनी: नहीं मानी मांग तो आंदोलन
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन द्वारा समय सीमा में उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वार्डवासियों के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
13 हजार कनेक्शन, बढ़ा आर्थिक बोझ
जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में करीब 13 हजार नल कनेक्शन हैं। प्रत्येक घर पर पहले लगभग 4 हजार रुपये का बिल जारी किया गया था, वहीं अब मीटर के लिए अतिरिक्त 2300 रुपये भी वसूले जाने की बात सामने आ रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News