Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भार्गव सभा की मासिक बैठक में पंजीयन और नई समितियों के गठन पर लगी मुहर

By
On:

खबरवाणी

भार्गव सभा की मासिक बैठक में पंजीयन और नई समितियों के गठन पर लगी मुहर

मुलताई। नगर के सत्यनारायण मंदिर परिसर में बुधवार को मुलताई भार्गव सभा की मासिक संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
​सभा के सचिव यश भार्गव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भार्गव सभा का पंजीयन अब ‘एमपी सोसाइटी एक्ट’ के तहत कराया जाएगा, जिससे संस्था को वैधानिक मान्यता प्राप्त होगी। समाज के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन प्रमुख समिति पत्रिका समिति, विवाह परामर्श समिति और मीडिया टीम का गठन किया गया है।
​शिक्षा और समाज कल्याण पर जोर
बैठक में अखिल भारतीय भार्गव सभा द्वारा संचालित छात्रवृत्ति शिक्षा ऋण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के फॉर्म वितरित किए गए। सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे 5 मार्च तक फॉर्म जमा करवा दें,जिससे नए सत्र में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

​4 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह

आगामी त्योहारों को देखते हुए समाज द्वारा 4 मार्च 2026 को भव्य ‘होली एवं रंगपंचमी मिलन समारोह’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम बिरुल रोड स्थित राजेंद्र भार्गव के फार्म हाउस पर आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समाज के सहभोज और ठंडाई की व्यवस्था रहेगी।

​वार्षिक शुल्क और संविधान पर चर्चा

बैठक में आगामी सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क प्रति परिवार निर्धारित किया गया। मार्च माह की आगामी बैठक में समाज का संविधान और वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष, सचिव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News