Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आजीवन सदस्यता निधि एकत्रित करने में मुलताई नगर मंडल रहा अव्वल

By
On:

खबरवाणी

आजीवन सदस्यता निधि एकत्रित करने में मुलताई नगर मंडल रहा अव्वल

मुलताई।आजीवन सदस्यता निधि जमा करने के अभियान में बैतूल जिले में मुलताई नगर मंडल अव्वल रहा l आजीवन सदस्यता निधि अभियान में अव्वल आने पर बैतूल में मुलताई नगर मंडल को सम्मानित किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया भारतीय जनता पार्टी क़े प्रेरणास्रोत, अंत्योदय के प्रणेता, एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर 11 फरवरी 2026 से चलाए जा रहें आजीवन सदस्यता निधि वार्षिक अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक बैतूल में आयोजित की गई।
बैठक में बताया भारतीय जनता पार्टी मंडल मुलताई ने संगठनात्मक निष्ठा, समर्पण और टीम भावना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आजीवन सदस्यता निधि अभियान के अंतर्गत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 3 लाख 1हजार 1रुपए आजीवन सदस्यता निधि एक ही दिन में व्यापक रूप से एकत्रित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुलताई मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने अपने पूर्व के 2लाख ,23 हजार रुपए के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए संगठनात्मक क्षमता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, कृष्णा गायकी एवं डॉ महेंद्र चौहान और आजीवन सदस्यता निधि अभियान के जिला संयोजक दीपू सालोजा एवं सहसंयोजक महेश्वर चंदेल एवं प्रशांत गावंडे द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार मुलताई एवं भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी को सम्मानित किया गया।इस समर्पण निधि अभियान की सफलता में भाजपा मंडल मुलताई अध्यक्ष गणेश साहू , अभियान के मंडल संयोजक उपेंद्र पाठक तथा सहसंयोजक निलेश चावरिया की अहम भूमिका रही। जिनके कुशल नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से मंडल ने निर्धारित लक्ष्य को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर एक ही दिन में पूर्ण कर जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News