खबरवाणी
मोही से पिसाटा एवं आष्टा से अमरावती मार्ग विधायक के प्रयास से स्वीकृत
14 करोड़ 61 लाख की लागत से बनेगी दो सड़के
मुलताई।विधानसभा क्षेत्र में जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा 14 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से दी सडके स्वीकृत कराई है। बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में मुलताई विधानसभा में दो सड़कों को मंजूरी मिली l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया बुधवार प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में बैतूल जिले आठ सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। जिसमे मोही से पिसाटा 8 किलोमीटर मार्ग के लिए 8 करोड़ 61 लाख एवं आष्टा से अमरावती घाट 2.20 किलोमीटर मार्ग के लिए 6 करोड रुपए की मंजूरी मिली l विधायक देशमुख ने बताया मोही से पिसाटा एंव आष्टा से अमरावती घाट मार्ग निर्माण के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी l उक्त दोनों सड़के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी l ग्रामीणों ने बताया कि मोही सहित आसपास क़े ग्रामीणों को पिसाटा -बिरूल बाजार जाने के लिए मुलताई होकर बिरूल बाजार पिसाटा जाना पड़ता था, लेकिन अब मोही से पिसाटा मार्ग का निर्माण होने से मुलताई नहीं जाना पड़ेगा, सीधे मोही से पिसाटा पक्की सड़क निर्माण होने से आधी से अधिक दूरी कम हो जाएंगी,जिससे समय एवं ईंधन दोनों की बचत होगी l मोही से पिसाटा एवं आष्टा से अमरावती घाट सड़क निर्माण मंजूरी मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़, साईखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश हिंगवे ,भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों द्वारा विधायक देशमुख का आभार माना है।





