Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्टेशन पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: 1.2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

स्टेशन पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: 1.2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्टेशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सवा लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई है।
​संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में स्टेशनगंज पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मगरधा चौराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
​कार्रवाई का विवरण:
आरोपी: अभिषेक कौरव, निवासी ग्राम कान्हरगांव, थाना गाडरवारा।
​जप्ती: 12 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1.2 लाख)।
​कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एन डी पी एस एक्ट की धारा 8, 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

सराहनीय भूमिका

इस सफलता में स्टेशनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, नंदकिशोर कुशवाहा और बलवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से स्मैक की सप्लाई चैन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News