Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती के भक्तों की टोली ने पुरी की ताप्ती परिक्रमा, नगर में ढोल धमाके के साथ स्वागत किया

By
On:

खबरवाणी

माँ ताप्ती के भक्तों की टोली ने पुरी की ताप्ती परिक्रमा, नगर में ढोल धमाके के साथ स्वागत किया

आठनेर।बैतूल जिले से अलग अलग क्षैत्रो के मॉ ताप्ती के लगभग 60 भक्तों ने सूर्यपुत्री माँ ताप्ती की विगत 15 जनवरी को हजीरा सूरत गुजरात से प्रारंभ होकर मुलतापी तक 850 किलोमीटर की पदयात्रा तीन राज्य गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ पूर्ण की है।

नगर आठनेर के माँ ताप्ती जन्मोत्सव मोक्षधाम सरंक्षण सिमिति के संरक्षक एवं समाज सेवी भगवंतराव कनाठे (लड्डू भौजी)ने इस पुण्य यात्रा में सहभगिता की है।

भगवंतराव कनाठे द्वारा विगत वर्षों में भी माँ ताप्ती की पैदल परिक्रमा की गई थी ।उन्होंने जानकारी दी है कि माँ ताप्ती की भक्ति और गुजराज, महाराष्ट्र ,मध्यप्रदेश मे अलग अलग स्थानों पर माँ ताप्ती के भव्य मंदिर पवित्र स्थान है एवं अलग अलग स्थानों की अलग अलग मान्यताए हैं,एवं भक्तों का बहुत प्रेम ओर जगह जगह पर सेवाभाग माँ ताप्ती ओर उनके परिक्रमा करने वाले भक्तों के लिए हर समय तत्पर रहता है ।

उन्होंने समाज को संदेश दिया है कि जीवन मे एक बार माँ ताप्ती की पैदल परिक्रमा करना चाहिए इस यात्रा के पूर्ण होने पर में स्वयं को माँ ताप्ती का आशीर्वाद मानकर गौरवान्वित आंनद की अनुभूति प्राप्त कर रहा हु।श्री कनाठे जी ने माँ ताप्ती परिक्रमा यात्रा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कपूर सहित समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है

जिनके नेतृत्व में यह यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की है

इस सफल पैदल यात्रा के लिए भगवंतराव कनाठे, पप्पू ढ़ढोरे,रुद्र, मुन्ना भेया,पुसली से एवं साहेबराव वागद्रे, आनंदराव चड़ोकार का नगर के वरिष्ठजन रामजी झोड़, देवराव शनिचरे,वामनराव गावंडे,साहेबराव ठाकरे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श सूरज राठौर, तरुण साकरे, बुधराव खासदेव,पूर्व नगर परिषद आदि श्रीमती भागवंतीबाई बलबंडे,श्रीमति सरिता गावंडे, अर्चना खासदेव, पूजा कनाठे, आशा कनाठे, सन्ध्या कनाठे, नीलू बारस्कर, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सोनी,भूरा मानकर,भीमराव गावंडे, पवन रायपुरे ,कैलास आजाद,रोशन झोड़ विकास साहू, राजू रूरपुरे, लोकेश चडोकार ,कमलेश वागद्रे, प्रकाश गावंडे, श्रीराम,सुधाकर लोखंडे, दीपक गावंडे, सुनील पोटफोड़े, रवि अडलक, आकाश मुलिक, राजा डोंगरे, अलकेश बर्ड एवं भारतीय सप्तऋषि मंडल नन्दीगढ़समिति ,भोला मंडल चौरागढ़ गुप्तेश्वर समिति एवं नगर के सेकड़ो नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News