Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ शीतला माता मंदिर पेविंग ब्लॉक सड़क का मातृ शक्तियों ने किया लोकार्पण

By
On:

खबरवाणी

माँ शीतला माता मंदिर पेविंग ब्लॉक सड़क का मातृ शक्तियों ने किया लोकार्पण

मुलताई। नगरवासियो की आस्था का केंद्र माँ शीतला माता मंदिर मार्ग पर नगरपालिका द्वारा पेविंग टाइल्स लगवाई गई है । पेविंग टाइल्स लगने के बाद मंदिर मार्ग आकर्षक एवं स्वच्छ नजर आ रहा है। बुधवार को शीतला माता गली में निवासरत महिलाओं ने मार्ग का लोकार्पण किया। वार्ड की वरिष्ठ महिला सावित्री साहू ने फीता काटकर मार्ग का उद्घाटन किया । विवेकानंद वार्ड पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने बताया माँ शीतला के भक्तो द्वारा लम्बे समय से इस मार्ग पर पेविंग टाइल्स लगाने की मांग की जा रही थी जो आज पूरी हुई है। मार्ग पर टाइल्स लगने के बाद सभी ने नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गढ़ेकर एवं विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेमलता साहू, अलका मंगरूलकर, अनुराधा खंडेलवाल, विपतिया साहू, रमा खंडेलवाल, मायदेवी अग्रवाल,सरिता माहोरे, रौशनी माहोरे, कीर्ति खंडेलवाल, आभा भार्गव, संध्या भार्गव, मनीषा भार्गव, तृप्ति भार्गव, पुष्पा साहू, कंचन साहू उपस्थित रहे ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News