Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बेकाबू डंपरों का आतंक, कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ेंगे हादसे

By
On:

खबरवाणी

बेकाबू डंपरों का आतंक, कार्रवाई नहीं हुई तो बढ़ेंगे हादसे

तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे हादसे

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। जयस्तंभ चौक से बगडोना कॉलेज गेट मार्ग तक इन दिनों भारी वाहनों का आतंक साफ दिखाई दे रहा है। रिहायशी और मार्केट क्षेत्र से गुजरने वाले डंपर, बलकर ट्रक और अन्य भारी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ गई है। स्थिति यह है कि डीजल बचाने के लिए कई चालक वाहनों को न्यूट्रल में उतारते हैं, जिससे नियंत्रण खोने का खतरा और बढ़ जाता है।
ज्ञापन सौंपकर उठाई सख्ती की मांग
अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने इस गंभीर समस्या को लेकर थाना सारनी में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप बताया कि पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है और क्षेत्र में भय का माहौल है।
हादसे के बाद बढ़ा आक्रोश
16 फरवरी को पाथाखेड़ा तिगड्डा के पास हुए हादसे में वेकोलि जीएम कार्यालय में कार्यरत रवि चंदन बिहारे की मौत ने लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है। जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि इससे पहले भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।
गति सीमा और निगरानी की मांग
ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि रिहायशी और बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा तय की जाए और उसका सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए जाएं तथा यातायात पुलिस द्वारा नियमित गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई गई है।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन जल्द संज्ञान लेकर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News