कार में बदबू आने की असली वजह क्या है?
कई बार हम बड़े मजे से परिवार या दोस्तों के साथ घूमने निकलते हैं, लेकिन जैसे ही कार का दरवाज़ा खोलते हैं, अंदर से आती तेज और अजीब सी बदबू सारा मूड खराब कर देती है। कुछ लोगों को तो उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, सिर भारी हो जाता है और सफर बोझ लगने लगता है। कार में बदबू आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे बंद हवा, नमी (सीलन), गिरे हुए खाने के टुकड़े, पसीने की महक, गंदा AC फिल्टर या फिर CNG गैस की हल्की गंध। अगर आप भी “How to Remove Car Bad Smell Naturally” सर्च कर रहे हैं, तो ये देसी उपाय आपके बड़े काम का है।
महंगे स्प्रे नहीं, सेब करेगा कमाल
कार की बदबू हटाने के लिए लोग महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल स्प्रे खरीद लेते हैं, लेकिन उनका असर ज्यादा दिन तक नहीं रहता। ऊपर से केमिकल की खुशबू कई बार सिर दर्द भी कर देती है। ऐसे में एक सस्ता और देसी उपाय है – सेब। जी हां, एक साधारण सा सेब कार की बदबू को काफी हद तक कम कर सकता है। सेब में नेचुरल ओडर एब्जॉर्ब करने की ताकत होती है। इसकी ताजगी और नमी कार के अंदर की बासी गंध को खींच लेती है और माहौल को हल्का-फुल्का बना देती है।
सेब का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले एक ताजा और सख्त सेब लें। ध्यान रखें कि सेब सड़ा या ज्यादा नरम न हो, वरना उल्टा असर पड़ सकता है। अब सेब को दो बराबर हिस्सों में काट लें ताकि उसका अंदरूनी भाग खुल जाए। इससे वह बदबू को जल्दी सोख पाएगा। एक टुकड़ा कार के डैशबोर्ड या आगे वाली सीट के पास रखें, जहां से वह गिरे नहीं। दूसरा टुकड़ा पीछे वाली सीट के नीचे या फर्श के पास रख दें। अब कार के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके 3-4 घंटे के लिए छोड़ दें।
कितने समय में मिलेगा असर?
करीब 3 से 4 घंटे बाद कार खोलें और सेब के दोनों टुकड़े बाहर निकालकर फेंक दें। आप महसूस करेंगे कि कार के अंदर की तेज और अजीब बदबू काफी हद तक कम हो चुकी है। इसके बाद कुछ देर के लिए कार की खिड़कियां खोलकर हवा लगने दें। यह तरीका खासतौर पर तब फायदेमंद है जब कार में सीलन या बंद हवा की बदबू हो।
बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के टिप्स
सिर्फ सेब रखना ही काफी नहीं है, साथ में थोड़ी साफ-सफाई भी जरूरी है। हफ्ते में एक बार कार की अच्छे से सफाई करें। AC फिल्टर चेक करवाएं और जरूरत हो तो बदलवा दें। गीले मैट या सीट कवर को धूप में सुखाएं। खाने-पीने की चीजें कार में गिर जाएं तो तुरंत साफ करें। इन छोटे-छोटे देसी नुस्खों से आपकी कार हमेशा ताजा और खुशबूदार बनी रहेगी।
Read Also :- फरवरी 2026 में बैंक छुट्टियां: सिर्फ 9 दिन रहेंगे बैंक बंद





